जिंदगी श्याम की अमानत है भजन लिरिक्स

जिंदगी श्याम की अमानत है,
सांवरा करे हिफाजत है,
ज़िन्दगी श्याम की अमानत है।।

तर्ज – जिंदगी इम्तेहान लेती है।



रिश्तो की कीमत समझना जरुरी,

इनके बिना है जिंदगी अधूरी,
इनके बिना है जिंदगी अधूरी,
जिंदगी श्याम की इनायत है,
सांवरा करे हिफाजत है,
ज़िन्दगी श्याम की अमानत है।।



मुश्किल से पाया मानव जनम है,

अपना पराया बस ये भरम है,
अपना पराया बस ये भरम है,
जिंदगी श्याम से सलामत है,
सांवरा करे हिफाजत है,
ज़िन्दगी श्याम की अमानत है।।



मुख जिंदगी से ना मोड़ना तू,

‘मोहित’ भरोसा ना छोड़ना तू,
‘मोहित’ भरोसा ना छोड़ना तू,

बस यही श्याम की हिदायत है,
सांवरा करे हिफाजत है,
ज़िन्दगी श्याम की अमानत है।।



जिंदगी श्याम की अमानत है,

सांवरा करे हिफाजत है,
ज़िन्दगी श्याम की अमानत है।।

Singer – Anjana Ji Arya


Previous articleबोलो जी दयालु कब आओगे भजन लिरिक्स
Next articleडम डम डम नोपत बाजे सिरे मिन्दर माय भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here