याद करो गोविंद को याद करो भजन लिरिक्स

याद करो गोविंद को याद करो,
याद करो गोविंद को याद करो।।



याद प्रभु की जब आती है,

दया की धारा बह जाती हैं,
अमृत रस का पान करो याद करो,
याद करों गोविंद को याद करो।।



जिसने प्रभु को याद किया है,

उसने आनंद स्वाद लिया है,
गोविंद का गुणगान करो याद करो,
याद करों गोविंद को याद करो।।



अंतर्यामी घट घट वासी,

सदा संग है आनंद राशि,
ऐसे प्रभु को याद करो याद करो,
याद करों गोविंद को याद करो।।



नीत उठ मंगला दर्शन करना,

पहले प्रभु को याद करना,
फिर जग का व्यवहार करो याद करो,
याद करों गोविंद को याद करो।।



सुंदर श्यामल सूरत छबीली,

मन को लागे बहुत रसीली,
भवसागर को पार करो याद करो,
याद करों गोविंद को याद करो।।



गोविंद गोविंद जो गाते हैं,

प्रेम से गोविंद को पाते हैं,
प्रेम सुधा रसपान करो याद करो,
याद करों गोविंद को याद करो।।



याद करो गोविंद को याद करो,

याद करों गोविंद को याद करो।।

Upload By –
Arjit Malav
6378727387


Previous articleभगता में मस्ती छाई रूत बाबे सु मिलण री आई
Next articleकर ले भजन प्राणी श्यामा श्याम नाम का भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here