तू साँची है भवानी माँ तेरा दरबार साँचा है भजन लिरिक्स

तू साँची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है,
टिका जिसपे जगत सारा,
तेरा माँ प्यार साँचा है।।

तर्ज – सजा दो घर को।



तेरे मंदिर में जो आते,

कभी खाली नही जाते,
मुरादे मन की वो पाते,
तेरा उपकार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है।।



तेरी मैं राह निहारु माँ,

सभी कुछ तुझपे वारु माँ,
ये जीवन मैं सवारुँ माँ,
तेरा उजियार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है।।



अटल विश्वास नैनो में,

दरश की प्यास नैनो में,
है यही आस नैनो में,
माँ तेरा आधार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है।।



भाग्य सोया जगादो माँ,

भजन में भी लगा दो माँ,
कष्ट भूलन भगादो माँ,
तेरा प्रचार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है।।



तू साँची है भवानी माँ,

तेरा दरबार साँचा है,
टिका जिसपे जगत सारा,
तेरा माँ प्यार साँचा है।।

Singer – Harish Magan


Previous articleकिसी दिन तो आएंगे दिन मेरे ऐसे जैन प्रार्थना भजन लिरिक्स
Next articleतेरे बिन सांवरिया भक्तों का दिल ना लगेगा भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here