श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया हिंदी भजन लिरिक्स

श्याम पिया मोरी,
रंग दे चुनरिया।।



ऐसी रंग दे के,

रंग नाहीं छुटे,
धोबिया धोये चाहे,
सारी उमरिया,
श्याम पीया मोरी,
रंग दे चुनरिया।।



लाल ना रंगाऊं मैं तो,

हरी ना रंगाऊ,
अपने ही रंग में,
रंग दे चुनरिया,
श्याम पीया मोरी,
रंग दे चुनरिया।।



बिना रंगाये मैं तो,

घर नही जाउंगी,
बीत ही जाए चाहे,
सारी उमरिया,
श्याम पीया मोरी,
रंग दे चुनरिया।।



मीरा के प्रभु,

गिरिधर नागर,
प्रभु चरणन में,
लागी नजरिया,
श्याम पीया मोरी,
रंग दे चुनरिया।।



श्याम पिया मोरी,

रंग दे चुनरिया।।


Previous articleबड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके बृज बाला भजन लिरिक्स
Next articleलेना खबर हमारी हरिदास के बिहारी चित्रविचित्र जी भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

  1. जय श्री कृष्णा –
    अनूप जलोटा जी के इस भजन को अनेक भजन गायक फिल्म तर्ज “वादा ना तोड़” पर भी गाते है 🙂

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here