श्याम दातार से माँगलो प्यार से हिंदी भजन लिरिक्स

श्याम दातार से माँगलो प्यार से,

तर्ज़-यारो सब दुआ करो।

श्याम दातार से, माँगलो प्यार से,
नही खाली गया, इनके दरबार से,
झोली भरेगा मेरी साँवरा,
जिसने भी माँगा वो निहाल हो गया,
श्याम की दया से मालामाल हो गया,
दानी बड़ा दानी बड़ा साँवरा मेरा,
श्याम दातार से, माँगलो प्यार से,
नही खाली गया, इनके दरबार से,
झोली भरेगा मेरी साँवरा।।



शीश दान देके वर साँवरे से पाया है,

लेके अवतार प्रभु नाम कमाया है,
दुनिया से हारा जो भी उसे अपनाया है,
जिसने भी इनके दर पे शीश झुकाया है,
दानी बड़ा दानी बड़ा साँवरा मेरा,
श्यामदातार से, माँगलो प्यार से,
नही खाली गया, इनके दरबार से,
झोली भरेगा मेरी साँवरा।।



बुधि बल देते देते ज्ञान वरदान है,

अन्न धन लाल देवे यही पहचान है,
कृष्ण अवतारी मेरे श्याम भगवान है,
दानीयो मे दानी बर्बरीक बलवान है,
दानी बड़ा दानी बड़ा साँवरा मेरा,
श्यामदातार से, माँगलो प्यार से,
नही खाली गया, इनके दरबार से,
झोली भरेगा मेरी साँवरा।।



मन मे है शंका तो मिटाके शंका देखले,

होगा बेड़ा पार आके शरण मे देखले,
चमकेगी किस्मत माथा चरणों मे टेक ले,
एक बार खाटु धाम आके ज़रा देखले,
दानी बड़ा दानी बड़ा साँवरा मेरा,
श्यामदातार से, माँगलो प्यार से,
नही खाली गया, इनके दरबार से,
झोली भरेगा मेरी साँवरा।।



भक्तो पे श्याम सुंदर प्यार बरसाओ ना,

तेरा इंतजार हमे दरश दिखाओ ना,
आओ मेरे श्याम आओ और तरसाओ ना,
दरश दिखाओ हमे देर तुम लगाओ ना,
दानी बड़ा दानी बड़ा साँवरा मेरा,
श्यामदातार से, माँगलो प्यार से,
नही खाली गया, इनके दरबार से,
झोली भरेगा मेरी साँवरा।।


Previous articleराम कहने से तर जाएगा पार भव से उतर जायेगा लिरिक्स
Next articleदुनिया का बन कर देख लिया कान्हा का बन कर देख जरा
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here