शिवरात्रि का पावन त्यौहार जब आता है भजन लिरिक्स

शिवरात्रि का पावन,
त्यौहार जब आता है,
ये सारा जग शिव का,
मंदिर बन जाता है,
हर कोई शिव शिव गाता है,
ध्यान भोले का लगाता है।।



शिव भक्त हर एक मंदिर,

फूलों से सजाते है,
गा गा के भजन शिव के,
ये रात बिताते है,
उस जगत पिता शिव से,
सबका ही नाता है,
ये सारा जग शिव का,
मंदिर बन जाता है,
हर कोई शिव शिव गाता है,
ध्यान भोले का लगाता है।।



शिव पिंडी की पूजा,

सब प्रेम से करते है,
श्री चरणों पे शिव के,
सब माथा धरते है,
कोई लाए गंगाजल,
कोई पुष्प चढ़ाता है,
ये सारा जग शिव का,
मंदिर बन जाता है,
हर कोई शिव शिव गाता है,
ध्यान भोले का लगाता है।।



शिवरात की महिमा तो,

वेदों ने भी गाई है,
इस दिन बारात शिव की,
गौरा घर आई है,
ये दास ‘पवन’ सच्ची,
बात बताता है,
ये सारा जग शिव का,
मंदिर बन जाता है,
हर कोई शिव शिव गाता है,
ध्यान भोले का लगाता है।।



शिवरात्रि का पावन,

त्यौहार जब आता है,
ये सारा जग शिव का,
मंदिर बन जाता है,
हर कोई शिव शिव गाता है,
ध्यान भोले का लगाता है।।


Previous articleदर्शन करने आए दर्शन करके जाएंगे भजन लिरिक्स
Next articleसुनो गौर से दुनिया वालों देशभक्ति गीत लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here