रंगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया भजन लिरिक्स

रंगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।



नौ रंग रंगो वाली रंग दे किनारी,

ओढ़ के मैया रानी लागे रे प्यारी,
चुनर वैसी ले मैं जाऊं माँ की दुअरिया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।



कहते है लाल रंग मैया जी को भाए,

लाल लाल फुलवा केसर रंग दे चढ़ाए,
दुल्हन सी लागे मोरी माई की मुरतिया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।



झिलमिल सितारों वाले टका देना बूटे,

भक्ति रंग ऐसो रंग जो छुटाये ना छुटे,
‘बेनाम’ की रंग जाए सारी रे उमरिया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।



रंगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया,

रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरीया,
रँगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया।।

Singer – Shahnaaz Akhtar Ji
Contact – 9753716278


Previous articleजबसे नजर तेरी पड़ गई है सांवरे पतंग मेरी उड़ गई है लिरिक्स
Next articleमिन्दर री खिड़की वेगी खोल जोशी अजमल आयो है दर्शन करवा ने
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here