राम विराजेंगे अवध में सारे चलो साथ में

ढोल बजाओ नाचो गाओ,
ध्वजा उठा लो हाथ में,
राम विराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।।



मन निर्मल कर पहन लो भगवा,

राम राज आएगा,
अब सारे दुखों का अंत,
एक पल में हो जाएगा,
धरती पर स्वर्ग होगा,
सब देव होंगे धाम में,
राम बिराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।।



घर घर दीप जलेंगे,

रघुकुल के दीपक आएंगे,
दूर होगा अंधेरा अब,
बुझे दीप जगमगाएंगे,
नाचेंगे गाएंगे,
ढोल मजीरे होंगे हाथ में,
राम बिराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।।



कितना भव्य मंदिर बना है,

मेरे प्रभु श्री राम का,
द्वार पर अब पहरा होगा,
राम भक्त हनुमान का,
‘किंशुक’ और राजू सर,
झुकायेंगे दरबार में,
राम बिराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।।



ढोल बजाओ नाचो गाओ,

ध्वजा उठा लो हाथ में,
राम विराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।।

Singer – Kinshuk Ladla
Writer – Rajesh Raju Bhargav
9812413249


Previous articleसंत भगत हितकारी मेरे राम जी पधारे लिरिक्स
Next articleराम मेरे आएंगे अवधपुरी में आएंगे भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here