राम नाम जप ले एक यही संग जाई राम सुमिरले भाई

राम नाम जप ले,
एक यही संग जाई,
राम सुमिरले भाई।।



राम नाम जो मनुआ गाये,

जीवन में कोई दुख न आये,
जिनके हृदय राम समाया,
उनने जग का सब कुछ पाया,
पल पल छिन छिन,
सुमिरन करले भाई,
राम सुमिरले भाई।।



राम नाम की सारी माया,

राम नाम मे जगत समाया,
राम नाम है सबसे प्यारा,
राम नाम से जग उजियारा,
हरि बिन एक पल,
बीते ना तेरा भाई,
राम सुमिरले भाई।।



राम नाम का दीप जलाले,

कष्टों से छुटकारा पाले,
अंतर का अंधियारा भागे,
राम नाम की जब लौ जागे,
इस जीवन में,
राम ही एक सहाई,
राम सुमिरले भाई।।



राम नाम जप ले,

एक यही संग जाई,
राम सुमिरले भाई।।

गीतकार / गायक – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
8839262340


Previous articleमुनिराज जी रो मेलो भाया जोर को लागे भजन लिरिक्स
Next articleश्याम नाम की महीमा हम तो गाते जाएंगे लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here