राम के भक्तो पे चढ़ गया राम नाम का पारा

राम के भक्तो पे चढ़ गया,
राम नाम का पारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।।



श्री राम का बन गया मंदिर,

जीता धर्म सनातन,
राम राज्य आया है अब तो,
चलेगा राम का शासन,
हर हिंदू के हृदय बसा है,
यही एक ही नारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।।



सजी अयोध्या फिर से घर में,

आए जो रघु नंदन,
प्रभु राम घर वापसी का,
खूब चला था मंथन,
बन गया मंदिर राम प्रभु का,
सबने था ललकारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।।



जग मग दीप जला घर घर में,

शुभ दिन जो ये आया,
विजय भगवा रंग अमन,
हर हाथो में लहराया,
कुंदन हर हिंदू को लगता,
भगवा रंग ये प्यारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।।



राम के भक्तो पे चढ़ गया,

राम नाम का पारा,
बांध के भगवा सर पे बोले,
राम नाम जयकारा।।

Singer / Upload – Aman Saraf


Previous articleमेरे शिव अवतारी गुरु गोरख जी एक बार दर्श दिखा जाइए
Next articleमहाकाल की सेना चली
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here