राम कहानी सुनो रे राम कहानी हिंदी भजन लिरिक्स

राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
कहत सुनत आवे,
कहत सुनत आवे,
अँखियों में पानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।



दशरथ के राज दुलारे,

कौशल्या की आँख के तारे, 
वे सूर्यवंश के सूरज,
वे रघुकुल के उजियारे,
राजीव नयन बोले,
राजीव नयन बोले,
मधु भरी बानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।



शिव धनुष भंग प्रभु करके,

ले आए सीता वर के, 
घर त्याग भए वनवासी,
पित की आज्ञा सर धरके, 
लखन सिया ले संग,
लखन सिया ले संग,
छोड़ी रजधानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।



खलभेष भिक्षु का धरके,

भिक्षा का आग्रह करके,
उस जनक सूता सीता को,
छल बल से ले गया हरके,
बड़ा दुःख पावे,
बड़ा दुःख पावे,
राजा राम जी की रानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।



श्री राम ने मोहे पठायो,

मैं राम दूत बन आयो, 
सीता माँ की सेवा में,
रघुवर को संदेसा लायो,
और संग लायो,
और संग लायो,
प्रभु मुद्रिका निशानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।



राम कहानी सुनो रे राम कहानी,

कहत सुनत आवे,
कहत सुनत आवे,
अँखियों में पानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।

स्वर – श्री रविंद्र जैन।


Previous articleराम भक्त ले चला रे राम की निशानी भजन लिरिक्स
Next articleमुझे तेरा सहारा सदा चाहिए भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

8 COMMENTS

    • Bhajan Gayko ki madad ke liye humne Bhajan Diary App banai hai jisse ki aap bina internet ke bhi bhajan ka lyrics sidhe apne mobile me dekh sakte hai, kripaya google play store se abhi download kare.

  1. मर्यादापुरुषोत्तम श्रीरामजी की महिमा समाई है इस गाने में जिसे वीर श्रीहनुमान ने भजन द्वारा भेंट किया है मां सीता को । सुनकर बहुत शांति मिलती है । अब मैं रोज सुबह में सुनता हूं । बहुत अच्छा ।

  2. आको कोटि कोटि प्रणाम धन्यवाद जो राम धन रूपी भजनों की अनमोल श्रंखला हमे मिली ????

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here