रख श्याम शरण तेरी सुन ले फरियाद मेरी भजन लिरिक्स

रख श्याम शरण तेरी,
सुन ले फरियाद मेरी,
किसके द्वार जाऊं बता,
सबने अँखिया फेरी,
रख श्याम शरण तेरीं।।

तर्ज – रोती हुई आँखों को।



कोई साथ नही देता,

दुःखिया का दुनियाँ में,
निरबल मजबूर समझ,
ठुकराया है सबने,
इक आस तेरी बाबा,
तकलीफ मिटा मेरी,
किसके द्वार जाऊं बता,
सबने अँखिया फेरी,
रख श्याम शरण तेरीं।।



मैं हारता आया हूँ,

अब तक इस जीवन में,
तू जीत दिलाता है,
विश्वास हो जिस मन में,
दुःख कब तक सहुँ बाबा,
कर एक नजर तेरी,
किसके द्वार जाऊं बता,
सबने अँखिया फेरी,
रख श्याम शरण तेरीं।।



अब आ जाओ गोपाल,

बन पालनहार मेरे,
जितने भी मिलेंगे जनम,
गुजरेंगे दर पे तेरे,
‘राजू’ रहे जब तक श्याम,
नही भुले कृपा तेरी,
किसके द्वार जाऊं बता,
सबने अँखिया फेरी,
रख श्याम शरण तेरीं।।



रख श्याम शरण तेरी,

सुन ले फरियाद मेरी,
किसके द्वार जाऊं बता,
सबने अँखिया फेरी,
रख श्याम शरण तेरीं।।

– गायक / लेखक / प्रेषक –
राजेन्द्र अग्रवाल।
देई बून्दी, 9784483568


Previous articleतुम दिखते नहीं हो फिर भी हरि एहसास तुम्हारा होता है
Next articleछोटी छोटी सखियाँ संग अम्बे मात भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here