पूजा गोवर्धन की करले तेरे सब संकट कट जाए लिरिक्स

तेरे सब संकट कट जाए,
पूजा गोवर्धन की करले,
पूजा गोवर्धंन की करले।।



अड्डे पे भीड़ बड़ी है,

मोटर नाय एक खड़ी है,
अरे तू चल दे चालम चाल,
पूजा गोवर्धंन की करले।।



जा मानसी गंगा नहियो,

गिरिराज को शीश नवइयो,
तेरा जनम सफल हो जाए,
पूजा गोवर्धंन की करले।।



परिकम्मा में मिले भिखारी,

उनको भिक्षा दीजो डारि,
अरे तू मिलके भजन गवाय,
पूजा गोवर्धंन की करले।।



मंदिर जो बीच पड़ेंगे,

पैसा एक एक चढ़ेंगे,
अरे तेरी काया सफल हो जाए,
पूजा गोवर्धंन की करले।।



फिर जतीपुरा तू जइयो,

वहाँ भोग प्रसाद लगइयो,
अरे गिरिराज पे दूध चढ़ाय,
पूजा गोवर्धंन की करले।।



गिरिराज को ध्यान लगायले,

मनवांछित फल तू पायले,
अरे तब भक्त कहे हर्षाये,
पूजा गोवर्धंन की करले।।



तेरे सब संकट कट जाए,

पूजा गोवर्धन की करले,
पूजा गोवर्धंन की करले।।

Singer – Madhav Sharma


Previous articleओम जय जय जय गिरिराज आरती लिरिक्स
Next articleगोवर्धन की नगरीया आओ गिरिराज के दर्शन पाओ लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here