पिंजरे के पंछी रे तेरा दर्द ना जाणे कोए हिंदी लिरिक्स

पिंजरे के पंछी रे,
तेरा दर्द ना जाणे कोए,
तेरा दर्द ना जाणे कोए,
बाहर से तो खामोश रहे तू,
भीतर भीतर रोए रे,
भीतर भीतर रोए,

तेरा दर्द ना जाणे कोए।।



कह ना सके तू,

अपनी कहानी, 
तेरी भी पंछी,
क्या जिंदगानी  रे, 
विधि ने तेरी कथा लिखी,
आँसू में कलम डुबोय,
तेरा दर्द ना जाणे कोए,

तेरा दर्द ना जाणे कोए।।



चुपके चुपके,

रोने वाले, 
छुपाके रखना,
दिल के छाले रे, 
ये पत्थर का देश है पगले,
कोई ना तेरा होय,
तेरा दर्द ना जाणे कोए,

तेरा दर्द ना जाणे कोए।।



पिंजरे के पंछी रे,
तेरा दर्द ना जाणे कोए,
तेरा दर्द ना जाणे कोए,
बाहर से तो खामोश रहे तू,
भीतर भीतर रोए रे,
भीतर भीतर रोए,
तेरा दर्द ना जाणे कोए।।

Previous articleमाटी के पुतले तुझे कितना गुमान है हिंदी लिरिक्स
Next articleकोई लाख करे चतुरायी हिंदी प्रदीप भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here