​पत्थर की राधा प्यारी पत्थर के कृष्ण मुरारी भजन लिरिक्स

​पत्थर की राधा प्यारी,
पत्थर के कृष्ण मुरारी,
पत्थर से पत्थर घिस कर,
पैदा होती चिंगारी, 
पत्थर की नारी अहिल्या,
पग से श्री राम ने तारी,
पत्थर के मठ में बैठी,
मां मेरी शेरा वाली,
​पत्थर की राधा प्यारीं,
पत्थर के कृष्ण मुरारी।। 

तर्ज – जा रे जा ओ हरजाई।



चौदह बरस वनवास को भेजा,

राम लखन सीता को पत्थर,
रख सीने पे दशरथ ने,
पुत्र जुदाई का एक पत्थर,
सहा देवकी मां ने कैसी,
लीला रचायी कुदरत ने, 
पत्थर धन्ने के मिला,
जिसमे ठाकुर बसा,
पत्थर के जगह जगह पर,
भोले भंडारी,
पत्थर की राधा प्यारीं,
पत्थर के कृष्ण मुरारी।। 



लै हनुमान गये जो पत्थर,

राम लिखा पत्थर पर पत्थर,
पानी बीच बहाये, 
बह गये पत्थर पानी पे,
देखा जब सेना ने मेरे,
राम बहूत हरषाये, 
सेतु बांध बना,
पत्थर पानी तरा, 
जिसकी है पूजा करती,
दुनिया यह सारी,
पत्थर की राधा प्यारीं,
पत्थर के कृष्ण मुरारी।। 



हनुमान जो लाये पत्थर,

संजीवनी लै आये सारे,
वीर पुरुष हरषाये, 
वही पत्थर बृज भूमि में,
गोवर्धन कहलाये जो है,
उंगली बीच उठाए, 
पत्थर धन्ने के मिला,
जिसमे ठाकुर बसा,
पत्थर के जगह जगह पर,
भोले भंडारी,
पत्थर की राधा प्यारीं,
पत्थर के कृष्ण मुरारी।। 



​पत्थर की राधा प्यारी,

पत्थर के कृष्ण मुरारी,
पत्थर से पत्थर घिस कर,
पैदा होती चिंगारी, 
पत्थर की नारी अहिल्या,
पग से श्री राम ने तारी,
पत्थर के मठ में बैठी,
मां मेरी शेरा वाली,
​पत्थर की राधा प्यारीं,
पत्थर के कृष्ण मुरारी।। 


Previous article​साँसों की माला पे सिमरूं मैं सांई राम भजन लिरिक्स
Next articleफूलों में सज रहे हैं श्री वृन्दावन बिहारी भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

3 COMMENTS

  1. बहुत ही शानदार जैसे लगता है हर पत्थर मेरा गोवर्धन गिरधारी

    • इस प्रतिक्रिया के लिए आपका धन्यवाद।
      कृपया प्ले स्टोर से “भजन डायरी” एप्प डाउनलोड करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here