नाम तेरा रटे रात दिन राधिका भजन लिरिक्स

नाम तेरा रटे,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।

तर्ज – हुई आँख नम।



आप जब से गए,

कुछ खबर भी ना की,
भूलने में हमें कुछ,
कसर भी ना की,
कब तलक यूँ जले,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।



सूनी सूनी गली,

बाग पनघट लगे,
हर घड़ी श्याम ही,
श्याम की रट लगे,
दर्द कितना सहे,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।



एक पल भी बिछड़ कर,

ना जीना मुझे,
विष ना कोई ‘अनुज’,
अब तो पीना मुझे,
कैसे तिल तिल घटे,
रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।



नाम तेरा रटे,

रात दिन राधिका,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये,
श्याम आ जाइये,
अब चले आइये।।

Singer – Satyendra Pathak


Previous articleहारा हुआ मैं सांवरा आके गले लगा ले भजन लिरिक्स
Next articleतेरे चरणों में मुझको मिला आसरा भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here