मुरली वाले तेरा शुक्रिया तूने जीवन में सबकुछ दिया लिरिक्स

मुरली वाले तेरा शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।



तूने भाग्य को मेरे संवारा,

आयी मुश्किल तो दिया सहारा,
हाथ सर पे मेरे रख दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।



मान इज्जत है तूने बढ़ाई

तेरी कृपा से भक्ति है पाई
मेरा खुशियो से घर भर दिया
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।



मेरे पर्दा गुनाहो पे डाला

तूने गिरते हुए को संभाला
ओ प्यार जीवन में अब भर दिया
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।



दीन दुखियो की विपदा तू टाले,

नैया मझधार से तू निकाले,
डूबतों को किनारा दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।



मुरली वाले तेरा शुक्रिया,

तूने जीवन में सबकुछ दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।


Previous articleनैनो में समा जा साँवरिया चित्र विचित्र भजन लिरिक्स
Next articleमेरो बाँके बिहारी लाल खेले रंग होली भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here