मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो भजन लिरिक्स

मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी ये बांसुरी बजाया ना करो।।



सूरत तुम्हारी देखके सलोनी सांवरी,

सुन बांसुरी की राग हम हो गयी बांवरी,
माखन चुराने वाले,
माखन चुराने वाले दिल चुराया ना करो,
जादू भरी ये बांसुरी बजाया ना करो।।



माथे मुकुट गल माल कटी में काछनी सोहे,

कानो में कुण्डल झूम के मन मेरे को मोहे,
इस चन्द्रमा के रूप से,
इस चन्द्रमा के रूप से लुभाया ना करो,
जादू भरी ये बांसुरी बजाया ना करो।।



अपनी यशोदा मात की सौगंध है तुमको,

यमुना नदी के तीर पे तुम न मिलो हमको,
इस बांसुरी की तान पे,
इस बांसुरी की तान पे बिलमाया ना करो,
जादू भरी ये बांसुरी बजाया ना करो।।



मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,

जादू भरी ये बांसुरी बजाया ना करो।।


Previous articleसाँवरिया के आगे मैं ऊबो कर जोड़ जया किशोरी जी भजन लिरिक्स
Next articleबनवारी ओ कृष्ण मुरारी बता कुण मारी पूछे यशोदा मात रे
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

2 COMMENTS

  1. Mujhe bhajan Yad Nahin Hote aap bataen me kiya kru . Main bhajan gana chahta hun lekin Mere dimag Mein Yad Nahin rahata Koi Tarika Smghae

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here