मीरा महलों की रानी दीवानी हो गयी भजन लिरिक्स

मीरा महलों की रानी दीवानी हो गयी
हे दीवानी हो गयी मस्तानी हो गयी,
वो किसी की ना मानी दीवानी हो गयी।।



देखी जो उसने कन्हैया की सूरत,

दिल में बसा ली वो प्यारी सी मूरत,
हो कर बैठी नादानी दीवानी हो गयी,
मीरा महलो की रानी दीवानी हो गयी।।



ठुकरा के रिश्तो को महलो से निकली,

दुनिया ने देखी कन्हैया की पगली,
खाक गलियो की छानी दीवानी हो गयी,
मीरा महलो की रानी दीवानी हो गयी।।



मीरा कन्हैया के दिल में समाई,

बिन्नु करो कोई ऐसी कमाई,
हुई अमर कहानी दीवानी हो गयी,
मीरा महलों की रानी दीवानी हो गयी।।



मीरा महलों की रानी दीवानी हो गयी

हे दीवानी हो गयी मस्तानी हो गयी,
वो किसी की ना मानी दीवानी हो गयी।।

Previous articleबरसाने में धूम मची भारी आयो है जनमदिन लाली को
Next articleराधा रानी को भयो अवतार बधाई बाज रही चित्र विचित्र भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here