मेरी झोली है खाली शेरावाली भजन लिरिक्स

मेरी झोली है खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
आज बनके सवाली,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।



बड़े बड़े दानव संहारणि,

भक्तो के हो क्लेश हारणी,
दस भुजा खप्पर कर धारिणी,
तेरी आरती सदा करूँ,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।



देख तेरे मंदिर की शोभा,

हुए आनंद मगन मन मोहा,
मंत्र आवाहन शोभा सोहा,
चहुँ दिशा गूंजे महामंत्र,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।



ऊँचे सिंहासन मैया विराजे,

ढोल मंजीरा पखावज बाजे,
ताली दे दे भक्ता नाचे,
देख नज़ारा लगे भली,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।



मेरी झोली है खाली शेरावाली,

तेरी महिमा निराली शेरावाली,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
आज बनके सवाली,
Bhajan Diary,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

स्वर – धीरज कान्त जी।


Previous articleमैं आयी ड्योढ़ी में माता रानी भजन लिरिक्स
Next articleमेरे घर में भी आओ मैया शेरोंवाली भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here