मेरी एक ही तमन्ना ऐ साँवरे बिहारी भजन लिरिक्स

मेरी एक ही तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी,
रहना ना दूर हमसे,
लेना खबर हमारी,
रहना ना दूर हमसे,
लेना खबर हमारी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।

तर्ज – मेरा आपकी कृपा से।



तू पास जिनके रहता,

रहता वहाँ सवेरा,
तू दूर जिनके होता,
होता वहाँ अँधेरा,
तेरे बगैर मोहन,
दिन भी है रात कारी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।



उल्फत का रंग तेरा,

कुछ ऐसा मुझपे छाया,
बनकर तेरा दीवाना,
तुझको रिझाने आया,
अब आस पास तेरे,
कटे जिंदगी हमारी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।



बनकर के श्याम माझी,

भव पार तो उतारो,
‘नंदू’ मैं हूँ तुम्हारा,
एक बार तो पुकारो,
समझूं ना रीत तेरी,
ऐसा हूँ मैं अनाड़ी,
Bhajan Diary Lyrics,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।



मेरी एक ही तमन्ना,

ऐ साँवरे बिहारी,
रहना ना दूर हमसे,
लेना खबर हमारी,
रहना ना दूर हमसे,
लेना खबर हमारी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।

Singer – Aman Mishra


Previous articleमैं कितना अधम हूँ ये तुम ही जानो भजन लिरिक्स
Next articleदिल दीवाना हो गया सुन मुरली की तान भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here