मेरे मनमोहन दिलदार देवकी नंदन जी भजन लिरिक्स

मेरे मनमोहन दिलदार,
छबीले बांके कान्हा यार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।


मधुर मधुर तेरी बाजे पायलिया,
घायल कर गयी तिरछी नजरिया,
मो पे दियो जादू डार,
रंगीले ले गया चित निकार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।

मेरे मनमोहन दिलदार,
छबीले बांके कान्हा यार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।


कुञ्ज गलीन में छम छम डोले
मिठो मधुर तोतलो बोले
तेरी पायल की झंकार,
सुहावन और मोतिन को हार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।

मेरे मन-मोहन दिलदार,
छबीले बांके कान्हा यार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।


ऐसी बनी माधुरी मूरत,
मन में बस गयी साँवरी सूरत,
सब जग है बेकार,
मेरे मन बस गए कृष्ण मुरार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।

मेरे मन-मोहन दिलदार,
छबीले बांके कान्हा यार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।


या छवि पे मैं बलिहारी जाऊँ,
मन बसिया के मैं दर्शन पाऊँ,
तोहे निरखु बारम बार,
साँवरे रसिकन के सरदार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।

मेरे मन-मोहन दिलदार,
छबीले बांके कान्हा यार,
दीवाना बना दिया,
दीवाना बना दिया।।


Previous articleहर घड़ी याद तेरी आये सौतन बनके भजन लिरिक्स
Next articleजहाँ बनती हैं तकदीरें अजूबा द्वार है तेरा भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here