मेरे बेटे का ब्याह करवा दे तेरी कावड़ ला दूंगी

तेरे चरणों में भोले शीश झुका दूंगी,
मेरे बेटे का ब्याह करवा दे,
तेरी कावड़ ला दूंगी।।



गली मोहल्ला ताने मारे,

क्यू ना बाबा बात विचारे,
तेरी खातिर,
भांग का घोटा लादू गी।।



सोमवार के वर्त करूं सु,

तेरे चरणों में अर्ज करू सु,
नीलकठ पे,
चढके जल चढ़ा दूंगी।।



जम्मू और बाला जी जाके,

बैठ गई इब थारे आके,
हर हर गंगे,
बोले गोता लादू गी।।



‘शिवानी सैनी’ भजन सुनावे,

भोले बाबा तने मनावे,
मोहाना में,
भंडारा तेरा लादू गी।।



तेरे चरणों में भोले शीश झुका दूंगी,

मेरे बेटे का ब्याह करवा दे,
तेरी कावड़ ला दूंगी।।

स्वर – शिवानी सैनी।
लेखक – कृष्ण गुहनिया।
9813683363


Previous articleओ मंडियो रामदेव जी रो ब्याव
Next articleओ तो रूणिचा में लाग्यो टेलीफोन
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here