मेरा दिल है श्याम दीवाना दुनिया मारे ताना भजन लिरिक्स

मेरा दिल है श्याम दीवाना,
दुनिया मारे ताना,
श्याम दीवाना,
मैं तुमसे एक पूछूं पहेली,
बूझो तो बतलाना,
श्याम दीवाना
मेरा दील है श्याम दीवाना,
दुनिया मारे ताना,
श्याम दीवाना।।

तर्ज – इचक दाना बिचक दाना।



मायरा भरवाना था,

नानी के घर जाना था,
संतो के संग झूमता,
श्याम का दीवाना था,
बोलो कौन, नरसी,
श्याम है आया भात भराया,
दुनिया ने तब माना,
श्याम दीवाना,
मेरा दील है श्याम दीवाना,
दुनिया मारे ताना,
श्याम दीवाना।।



राजा जी की रानी थी,

श्याम की दीवानी थी,
प्रेम की खातिर ज़हर पिया,
दुनिया से बेगानी थी,
बोलो कौन, मीरा,
लगन लगी ऐसी मीरा को,
ज़हर ज़हर ना जाना,
श्याम दीवाना,
मेरा दील है श्याम दीवाना,
दुनिया मारे ताना,
श्याम दीवाना।।



हर दिलबर का दिलबर है,

वो यारों का यार है,
सब भक्तों का हमदम है,
सब भक्तों का प्यार है,
बोलो कौन, श्याम,
श्याम का ‘बिट्टू’ दीवाना,
श्याम के गुण गाना,
श्याम दीवाना,
मेरा दील है श्याम दीवाना,
दुनिया मारे ताना,
श्याम दीवाना।।



मेरा दिल है श्याम दीवाना,

दुनिया मारे ताना,
श्याम दीवाना,
मैं तुमसे एक पूछूं पहेली,
बूझो तो बतलाना,
श्याम दीवाना
मेरा दील है श्याम दीवाना,
दुनिया मारे ताना,
श्याम दीवाना।।

Singer – Adviti Jain


Previous articleदेखो राजा बने महाराज आज राम राजा बने भजन लिरिक्स
Next articleहे राधे रो रो जाता दिल बुला लो अब तो बरसाना भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here