लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में

झुक गए सारे बड़े बड़े,
श्री राम लला की शान में,
लहराया श्री राम का भगवा,
सारे हिंदुस्तान में।।



राम लला के राजतिलक से,

खिली अयोध्या सारी है,
राम तुम्हारे दर्शन को,
बैचेन ये दुनिया सारी है,
सजी अयोध्या गली गली,
श्री राम के सम्मान में,
लहराया श्रीराम का भगवा,
सारे हिंदुस्तान में।।



इस भगवा से खुशबू आए,

राम तुम्हारी भक्ति की,
इस भगवा में यादें है,
हनुमान तुम्हारी शक्ति की,
हर दर से लेकर हर घर तक,
चर्चा यही जहान में,
लहराया श्रीराम का भगवा,
सारे हिंदुस्तान में।।



रुका हुआ था जो बरसों से,

आज वो पूरा काज हुआ,
हार गए है पापी सारे,
राम आपका राज हुआ,
हिंदू राष्ट्र अब मांग रहा है,
आपसे वरदान में,
लहराया श्रीराम का भगवा,
सारे हिंदुस्तान में।।



झुक गए सारे बड़े बड़े,

श्री राम लला की शान में,
लहराया श्री राम का भगवा,
सारे हिंदुस्तान में।।

Singer – Padma Sahu


Previous articleश्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएंगे गुरूवर आएँगे
Next articleचलो अयोध्या बन गया मंदिर राजतिलक अब होवेगा
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here