क्या लागे गोपाल मीरा तेरा क्या लागे भजन लिरिक्स

राणा जी-
क्या लागे गोपाल मीरा तेरा क्या लागे  
क्या लागें गोपाल,  मीरा तेरा क्या लागे।।



मोटे छोटे कपडे छोड़ो मीरा, 
तुम पहनो साल दुशाल, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
क्या लागें गोपाल,  मीरा तेरा क्या लागे।। 



तुलसी की माला छोड़ो मीरा
तुम पहनो नवलख हार, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
क्या लागें गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे।।



साधु की संगत छोड़ो मीरा, 
नही तो कुल को लग जाए दाग, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
क्या लागें गोपाल,  मीरा तेरा क्या लागे।। 



मीरा जी –
मोटे छोटे कपडे नही छोडू राणा, 
यही तो हमारो सुहाग, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
क्या लागें गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे।। 



तुलसी की माला नही छोडू राणा, 
यही तो हमारो श्रृंगार, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
क्या लागें गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे।। 



साधु की संगत नही छोड़ु राणा, 
यही तो हमारो परिवार, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
क्या लागें गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे।। 



नन्द बाबा है ससुर हमारे,  
जेठ दाऊ जी दयाल, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
क्या लागें गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे।। 



मात यशोदा है सास हमारी, 
देवर सारे ग्वाल, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
और अंत में  –
और पति बिहारी लाल, 
मीरा तेरा क्या लागे, 
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे।। 

Previous articleआने से उसके सखियां डरे माखन की मटकीया घर मे धरे
Next articleअरज सुणो बनवारी सांवरियां म्हारी अरज सुणो बनवारी
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here