करता है आदमी जो ये बातें बड़ी बड़ी लिरिक्स

करता है आदमी जो,
ये बातें बड़ी बड़ी,
कब टूट जाए क्या पता,
साँसों की ये लड़ी,
करता हैं आदमी जो,
ये बातें बड़ी बड़ी।।

तर्ज – मिलती है जिंदगी में।



सामान सौ बरस का,

पल की खबर नही,
सामान सौ बरस का,
पल की खबर नही,
फिर भी करे ना राम का,
गुणगान दो घड़ी,
करता हैं आदमी जो,
ये बातें बड़ी बड़ी।।



दुनिया की सारी दौलत,

सिकंदर ने जोड़ ली,
दुनिया की सारी दौलत,
सिकंदर ने जोड़ ली,
मरने के बाद रह गयी,
दौलत यहीं पड़ी,
करता हैं आदमी जो,
ये बातें बड़ी बड़ी।।



शैतान है छुपे कई,

साधु के भेष में,
शैतान है छुपे कई,
साधु के भेष में,
रोज़ जिनके हाथ में,
होनी है हथकड़ी,
करता हैं आदमी जो,
ये बातें बड़ी बड़ी।।



क्या पाप है क्या पुण्य है,

‘राजू’ ये जान ले,
क्या पाप है क्या पुण्य है,
‘राजू’ ये जान ले,
फिर ना मिलेगा मानुष का,
चोला घड़ी घड़ी,
करता हैं आदमी जो,
ये बातें बड़ी बड़ी।।



करता है आदमी जो,

ये बातें बड़ी बड़ी,
कब टूट जाए क्या पता,
साँसों की ये लड़ी,
करता हैं आदमी जो,
ये बातें बड़ी बड़ी।।

Singer – Amit Sajan
8168935277


Previous articleहमारे दो ही पालनहार भजन लिरिक्स
Next articleजन्म कल्याणक आया महावीर का भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here