करो हरि का भजन प्यारे उमरिया बीती जाती है लिरिक्स

करो हरि का भजन प्यारे,
उमरिया बीती जाती है।।

तर्ज – दशा मुझे दीन की।



पूरब शुभ कर्म कर आया,

मनुष तन धरणी पे पाया,
फिरे विषयो से भरमाया,
मौत याद नहीं आती है,
करो हरि का भजन प्यारें,
उमरिया बीती जाती है।।



बालकपन खेल में खोया,

जवानी काम बस होया,
बुढ़ापा खाट पर सोया,
आस मन को सताती है,
करो हरि का भजन प्यारें,
उमरिया बीती जाती है।।



कुटुंब परिवार सूत दारा,

स्वप्न सम देख जग सारा,
माया का जाल विस्तारा,
नहीं ये संग जाती है,
करो हरि का भजन प्यारें,
उमरिया बीती जाती है।।



जो हरि के चरण चित लावे,

वो भवसागर से तीर जावे,
‘ब्रह्मानंद’ मोक्ष पद पावे,
वेद वानी सुनाती है,
करो हरि का भजन प्यारें,
उमरिया बीती जाती है।।



करो हरि का भजन प्यारे,

उमरिया बीती जाती है।।

Singer – Ramesh Sharma


Previous articleजग में गुरु बड़ा उपकारी भजन लिरिक्स
Next articleकभी खाटू वाले से पूछेंगे हम भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here