नहीं मेरा कोई भाई तू ही बन जा मेरा भैया कन्हैया लिरिक्स

कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया,
नहीं मेरा कोई भाई,
तू ही बन जा मेरा भैया,
कन्हैया,
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।



बचपन से ही तुझे मानती,

आई आपने भैया,
जबसे माँ ने मुझे कहा,
तेरा भाई कृष्ण कन्हैया,
गाय चरैया बंसी बजैया,
जो है रास रचैया,
कन्हैया,
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।



बाट जोहती रही है तेरी,

जाने कितनी रातों,
आ राखी बंधवाने भैया,
इस बहना के हाथों,
भूखी प्यासी बैठी भैया,
लेने तेरी बलइयां,
कन्हैया,
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।



कब से स्वप्न संजोया भैया,

एक दिन तू आएगा,
बंधवाकर मुझसे राखी,
माखन मिश्री खायेगा,
मैं भी अपनी राखी देखूं,
भैया की क़लईया,
कन्हैया,
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।



कलयुग में ना भाई कोई,

कान्हा तेरे जैसा,
लाज निभा सकता राखी की,
तू ही है एक ऐसा,
तू ही पार लगाने वाला,
मेरी जीवन नैया,
कन्हैया,
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।



कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया,

नहीं मेरा कोई भाई,
तू ही बन जा मेरा भैया,
कन्हैया,
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया।।

Singer & Writer – Amit Kalra Meetu


Previous articleकिस बात से रूठ गया तू कि बहना तेरी याद करती लिरिक्स
Next articleकरुणामयी किरपामयी मेरी दयामयी राधे भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here