कलयुग के अवतारी हमें तेरा सहारा है भजन लिरिक्स

कलयुग के अवतारी,
हमें तेरा सहारा है,
अपना ले या ठुकरा दे,
क्या ज़ोर हमारा है,
कलयुग के अवतारीं,
हमें तेरा सहारा है।।



जब जब संकट आया,

बाबा तू बना साथी,
तू इसीलिए प्यारे,
हारे का सहारा है,
कलयुग के अवतारीं,
हमें तेरा सहारा है।।



कलयुग के अवतारीं,

एक बार दया कर दो,
पल भर में चमक जाए,
मेरा भाग्य सितारा है,
कलयुग के अवतारीं,
हमें तेरा सहारा है।।



दिल के गुलदस्ते में,

‘भावना’ के फूल खिले,
कहे ‘किशन’ कबूल करो,
उपहार हमारा है,
कलयुग के अवतारीं,
हमें तेरा सहारा है।।



कलयुग के अवतारी,

हमें तेरा सहारा है,
अपना ले या ठुकरा दे,
क्या ज़ोर हमारा है,
कलयुग के अवतारीं,
हमें तेरा सहारा है।।

Singer – Bhawna Swaranjali


Previous articleओ खाटू वाले तेरी याद सताए रे भजन लिरिक्स
Next articleकन्हैया दीन दुखियो के सहायक तुम कहाते हो भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here