जितना राधा रोई कान्हा के लिए भजन लिरिक्स

जितना राधा रोई,
रोई कान्हा के लिए,
कन्हैया उतना रोया,
रोया है सुदामा के लिए।।

बोला वो हो मतवाला,
यार मेरा मुरली वाला।



यार की हालत देखि,

उसकी हालत पे रोया,
यार के आगे अपनी,
शानो-शौकत पे रोया,
ऐसे तड़पा तड़पे शमा,
परवाने के लिए,
कन्हैया उतना रोया,
रोया है सुदामा के लिए।।

बोला वो हो मतवाला,
यार मेरा मुरली वाला।



पाँव के छाले देखे,

तो दुःख के मारे रोया,
पाँव धोने के खातिर,
ख़ुशी के मारे रोया,
आंसू थे भरपाई,
अब तो जीने के लिए,
कन्हैया उतना रोया,
रोया है सुदामा के लिए।।

बोला वो हो मतवाला,
यार मेरा मुरली वाला।



उसके आने से रोया,

उसके जाने से रोया,
होक गदगद चावल के,
दाने दाने पे रोया,
बनवारी वो रोया,
बस याराना के लिए,
कन्हैया उतना रोया,
रोया है सुदामा के लिए।।

बोला वो हो मतवाला,
यार मेरा मुरली वाला।



जितना राधा रोई,

रोई कान्हा के लिए,
कन्हैया उतना रोया,
रोया है सुदामा के लिए।।


Previous articleसाँवरिया जैसा कोई नही मेरे श्याम धणी सा कोई नही लिरिक्स
Next articleमेने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में खाटु श्याम भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

5 COMMENTS

  1. Hamein bhajan bahut accha laga Hum Ye bhajan sunkar ke Aye Hamare man mein Main Aansu aa gaya ki Prabhu Agar RO sakte hain Sudama ke liye Hum Insaan Bhagwan ke liye kyon nahi roh sakte hain

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here