जिसको राम नाम रटना पसन्द है भजन लिरिक्स

जिसको राम नाम रटना पसन्द है,
उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।।

तर्ज – जिसके ह्रदय में राम नाम बंद।



सिर्फ नाम देगा सहारा,

झूठी दुनिया से करले किनारा,
राम जी की रजा में जो रजामंद है,
उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।
जिसकों राम नाम रटना पसन्द है,
उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।।



मन के मंदिर में राम को बसा लो,

अपनी मुक्ति का रास्ता बना लो,
जिसके कट जाते चोरासी फंद है,
उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।
जिसकों राम नाम रटना पसन्द है,
उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।।



स्वर्ग जाने की इच्छा ना होती,

मुक्ति पाने की इच्छा ना होती,
भाव भक्ति से मिलता परमानन्द है,
उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।
जिसकों राम नाम रटना पसन्द है,
उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।।



जिसको राम नाम रटना पसन्द है,

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।।

Singer – Ravi Raj


Previous articleना गोरा है ना काला ये मोहन मुरली वाला भजन लिरिक्स
Next articleमुझे तुमसे मिला है प्यार तूने इतना दिया दातार भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here