जय महाकाल राजा भोले जय गौरी नाथा लिरिक्स

जय महाकाल राजा,
भोले जय गौरी नाथा,
तीर्थ अवन्ती विराजे,
भक्तों की रखे लाजा,
ॐ जय महाकाल राजा।।

देखे – ॐ जय शिव जय महाकाल।



ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,

कालों के महाकाल,
दक्षिणमुख में विराजे,
मृत्युंजय महाकाल,
ॐ जय महाकाल राजा।।



तारक लिंग आकाश में,

हाटकेश्वरम पाताल,
भूलोक में विराजे,
बाबा श्री महाकाल,
ॐ जय महाकाल राजा।।



भस्म आरती बाबा,

जग में है न्यारी,
त्रिगुणाकार छवि बाबा,
भक्तों को लगे प्यारी,
ॐ जय महाकाल राजा।।



मंत्र तेरा पंचाक्षरी,

ॐ नमः शिवाय,
जपते जपते प्राणी के,
जन्म मरण मिट जाये,
ॐ जय महाकाल राजा।।



शीश में चन्द्र विराजे,

और जटा में है गंगा,
करते नंदी सवारी,
गले में भुजंगा,
ॐ जय महाकाल राजा।।



आरती बाबा महाकाल की,

जो कोई गावे,
कहत सत्य श्री मुख से,
सुख संपति पावे,
ॐ जय महाकाल राजा।।



जय महाकाल राजा,

भोले जय गौरी नाथा,
तीर्थ अवन्ती विराजे,
भक्तों की रखे लाजा,
ॐ जय महाकाल राजा।।

लेखक – डॉ. सतीश गोथरवाल ‘सत्य’
8959791036
गायक – दक्ष गोथरवाल।


Previous articleजेहने किशोरी मोरी तेहने किशोर है लिरिक्स
Next articleरहे मेरे मुख में सदा तेरा नाम भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here