जय हो कामदगिरि सरकार चहुँ दिश गूँज रही तेरी जयकार

चहुँ दिश गूँज रही तेरी जयकार,
जय हो कामदगिरि सरकार,
जय हो कामदगिरी सरकार।।



सुरसरि धार नाम मन्दाकिनी,

जो सब पातक पोतक डाकिनी,
ऋषि और मुनि सब करते जयकार,
जय हो कामदगिरी सरकार।।



कामद भे गिरि रामप्रसादा,

अवलोकत अप हरत विषादा,
सुनते हैं प्रभु यहाँ सब की पुकार,
जय हो कामदगिरी सरकार।।



शैल हिमांचल आदिक जेते,

चित्रकूट जशु गावहिं तेते,
विंध्य मुदित मन सुख न समाई,
श्रमबिनु विपुल बड़ाई पाई,
त्रेतायुग से हो रही है तेरी जयकार,
जय हो कामदगिरी सरकार।।



चहुँ दिश गूँज रही तेरी जयकार,

जय हो कामदगिरि सरकार,
जय हो कामदगिरी सरकार।।

By – Chitrakoot Music Production


Previous articleविश्वकर्मा महाराज म्हारा सारो सगला काज भजन लिरिक्स
Next articleचल चल चंचल चित्रकूट मन राजे जहाँ श्री राम
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here