जय गणपति वंदन गणनायक भजन लिरिक्स

जय गणपति वंदन गणनायक,
तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।



तू चार भुजाधारी,

मस्तक सिंदूरी रूप निराला,
है मूसक वाहन तेरो,
तू ही जग का रखवाला,
तेरी सुंदर मूरत मन में,
तू पालक सिद्धि विनायक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।



मन मंदिर का अँधियारा,

तेरे नाम से हो उजियारा,
तेरे नाम की ज्योति जली तो,
मन में बहती सुख धारा,
तेरो सिमरन हर पूजन में,
सबसे पहले फलदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।



तेरे नाम को जिसने ध्याया,

उस पर रहती सुखछाया,
मेरे रोम रोम अंतर में,
एक तेरा रूप समाया,
तेरी महिमा तू ही जाने,
शिव पार्वती के बालक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।



जय गणपति वंदन गणनायक,

तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।

गायक – अनूप जलोटा।
प्रेषक – शिवकुमार शर्मा।


Previous articleदेवि सुरेश्वरि भगवति गंगे श्री गंगा स्त्रोतम
Next articleजब जब तुझको देखूं दिल में आता है यह ख्याल क्यों
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here