जाने क्या जादू कर गयो रे ओ बांके सांवरिया भजन लिरिक्स

जाने क्या जादू कर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया,
बांके सांवरिया,
मेरे प्यारे सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया।।

तर्ज – भक्तों को दर्शन दे गई रे।



जबसे सुनी है बैरन मुरलिया,

मन में बस गई तोरी सुरतिया,
बंसी बजा के किधर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया।।



बैरन हो गई रातों की निंदिया,

भूल सकूँ ना मैं सांवरी सुरतिया,
घाव करेजवा में कर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया।।



तेरे दरश को जियरा तरसे,

नैना मोरा सावन ज्यूँ बरसे,
बरस बरस घर भर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया,
Bhajan Diary,
जाने क्या जादु कर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया।।



‘ताराचंद’ कहे मत तरसाओ,

कृष्ण कन्हैया दरश दिखाओ,
काहे भूल बिसर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया।।



जाने क्या जादू कर गयो रे,

ओ बांके सांवरिया,
बांके सांवरिया,
मेरे प्यारे सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे,
ओ बांके सांवरिया।।

गायक – संजय पारीक जी।


Previous articleमेरे राघव जी उतरेंगे पार गंगा मैया धीरे बहो भजन लिरिक्स
Next articleछगन मगन मेरे लाल को आजा रे निंदिया आ लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here