जनम जनम का साथ है माँ तेरा हमारा भजन लिरिक्स

जनम जनम का साथ है,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा,
इस झूठी दुनिया में मैया,
तेरा एक सहारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।

तर्ज – जनम जनम का साथ है।



आस के पंख लगाकर,

माँ पास तेरे उड़ आऊँ,
रोके चाहे जमाना,
पर मैं रुकने ना पाऊं,
दर्शन तेरा करके,
मिल गया जग ये सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।



तेरी लगन में मगन रहूं,

मैं तो सांझ सवेरे,
मन में ज्योति जला दो,
हो जाए दूर अंधेरे,
तेरा ही गुण गाउँ दाती,
मैं तो जीवन सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।



दुनिया मिटाए प्राण मेरे,

पर मैं ना मिटने पाउँ,
तेरी करूँ मैं नौकरी,
बस तेरा ही गुण गाऊँ,
तेरा मिला है प्यार मुझे,
मिल गया जग ये सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।



जनम जनम का साथ है,

माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा,
इस झूठी दुनिया में मैया,
तेरा एक सहारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।


Previous articleझिलमिल सितारों की चुनर मैया भजन लिरिक्स
Next articleमईया ये जीवन हमारा आपके चरणों में है भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

4 COMMENTS

    • इस प्रतिक्रिया के लिए आपका धन्यवाद।
      कृपया प्ले स्टोर से “भजन डायरी” एप्प डाउनलोड करे।

  1. Mujhe ye bhajan bahuth hi pasand aye aur thode bahuth mere kismat se milkar yani meri zindagi se milkar hai
    Bahut bahut Dhanyawad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here