जय जय पितर जी महाराज आरती लिरिक्स

जय जय पितर जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी,
शरण पड़यो हूँ थारी देवा,
रखियो लाज हमारी,
जय जय पितृ जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।



आप ही रक्षक आप ही दाता,

आप ही खेवनहारे,
मैं मूरख हूँ कछु नहिं जाणूं,
आप ही हो रखवारे,
जय जय पितृ जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।



आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी,

करने मेरी रखवारी।
हम सब जन हैं शरण आपकी,
है ये अरज गुजारी,
जय जय पितृ जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।



देश और परदेश सब जगह,

आप ही करो सहाई,
काम पड़े पर नाम आपको,
लगे बहुत सुखदाई,
जय जय पितृ जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।



भक्त सभी हैं शरण आपकी,

अपने सहित परिवार,
रक्षा करो आप ही सबकी,
रटूँ मैं बारम्बार,
जय जय पितृ जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।



जय जय पितर जी महाराज,

मैं शरण पड़यों हूँ थारी,
शरण पड़यो हूँ थारी देवा,
रखियो लाज हमारी,
जय जय पितृ जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।

– प्रेषक –
पवन शर्मा निर्मल
9314462654


Previous articleखाटू वाले सांवरिया तुम बिगड़ी बात बनाते हो भजन लिरिक्स
Next articleम्हारो संदेशो म्हारा गुरुजी ने दीजों रे भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here