जान रहे ना रहे देश ज़िंदा रहे देशभक्ति गीत लिरिक्स

जान रहे ना रहे देश ज़िंदा रहे,
मौत हो सामने ना डरो,
बचाने में वतन की लाज,
तू लड़ जाना तू मर जाना,
उठा हथियार सीमा पे,
तू लड़ जाना तू मर जाना।।



उठे जो सर खिलाफत में,

उसे धड़ से हटा देना,
वतन की लाज के खातिर,
लहू अपना बहा देना,
सलामत देश को रखना,
तू लड़ जाना तू मर जाना,
उठा हथियार सीमा पे,
तू लड़ जाना तू मर जाना।।



शहीदों की शहादत को,

ये दुनिया याद करती है,
मरे जो देश के खातिर,
तो माँए नाज़ करती हैं,
दहाड़े रण में जो दुश्मन,
तू लड़ जाना तू मर जाना,
उठा हथियार सीमा पे,
तू लड़ जाना तू मर जाना।।



जान रहे ना रहे देश ज़िंदा रहे,

मौत हो सामने ना डरो,
बचाने में वतन की लाज,
तू लड़ जाना तू मर जाना,
उठा हथियार सीमा पे,
तू लड़ जाना तू मर जाना।।

– गायक लेखक एवं प्रेषक –
सुभाष चौधरी।
8382836288


Previous articleमनुष्य तू बडा महान है धरती की शान तू है लिरिक्स
Next articleडाल रही वरमाला अब तो जानकी श्री राम विवाह भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here