इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना हिंदी लिरिक्स

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना,
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।।

देखे – ऐ मालिक तेरे बन्दे हम।
देखे – तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो।



दूर अज्ञान के हो अँधेरे

तू हमें ज्ञान की रौशनी दे,
हर बुराई से बचके रहें हम,
जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे,
बैर हो ना किसी का किसी से,
भावना मन में बदले की हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।

इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना,
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।।



हम न सोचें हमें क्या मिला है,

हम ये सोचें किया क्या है अर्पण,
फूल खुशियों के बांटे सभी को,
सबका जीवन ही बन जाए मधुबन,
अपनी करुणा को जल तू बहा के,
करदे पावन हर एक मन का कोना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।

इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना,
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।।



इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमजोर हो ना,
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना,
इतनी शक्ति हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।।

Sent By : Amarjeet Kumar

इसी तरह के हजारों भजनों को,
सीधे अपने मोबाइल में देखने के लिए,
भजन डायरी एप्प डाउनलोड करे।

भजन डायरी एप्प


Previous articleम्हाने घोड़लियो मंगवा मारी मां भजन लिरिक्स
Next articleउसको मेरी सेवा का अधिकार है भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here