हम नाकोड़ा जी आ गए भजन लिरिक्स

जय जय श्री पार्श्वनाथ,
जय जय श्री भैरव देव,
डमरू वाले दादा तेरा,
अम्बे माँ के लाल तेरा,
प्यार पाने आ गए,
हम नाकोड़ा जी आ गए,
तेरे चरणों में आ गए।।



तुझ बिन दादा दिल नहीं लगता,

हर पल तेरा नाम मैं जपता,
अम्बे माँ के लाल तुझको,
दिल की सुनाने आ गए,
हम नाकोडा जी आ गए,
तेरे चरणों में आ गए।।



हम तो दादा के दीवाने,

पार्श्व भैरव की किरपा पाने,
सारे जग को छोड़ के दादा,
तुझको रिझाने आ गए,
हम नाकोडा जी आ गए,
तेरे चरणों में आ गए।।



विनती तुमसे इतनी दादा,

दर पे बीते जीवन सारा,
मेवानगर की पावन रज को,
सर पे लगाने आ गए,
हम नाकोडा जी आ गए,
तेरे चरणों में आ गए।।



डमरू वाले दादा तेरा,

अम्बे माँ के लाल तेरा,
प्यार पाने आ गए,
हम नाकोड़ा जी आ गए,
तेरे चरणों में आ गए।।

गायक – दीपक राव।
9660305741


Previous articleमेरे घर में तू एक बार सांवरिया आ जाना लिरिक्स
Next articleमैं तो रोज रोज थारा ही गुण गाऊ खाटू वाले जी
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here