हे गंगे मैया पार लगा दे भजन लिरिक्स

हे गंगे मैया पार लगा दे,
जीवन नैया तेरे हवाले,
हे गंगे मईया पार लगा दे।।

तर्ज – दो दिल टूटे।



अपने तपोबल से ही,

भगीरथ ने धरती पे उतारा,
आके धरा पे तूने,
सगर के पुत्रो को था तारा,
गम के भंवर से तूने,
गम के भंवर से तूने,
सबको उबारा,
हे गंगे मईया पार लगा दे।।



जब जब दबी ये धरती,

पापी जनो के भारी पाप से,
पाने को मुक्ति आते,
लोग सभी तेरे पास रे,
पावन ये जल तेरा,
पावन ये जल तेरा,
पाप धो डाले,
हे गंगे मईया पार लगा दे।।



हे गंगे मैया पार लगा दे,

जीवन नैया तेरे हवाले,
हे गंगे मईया पार लगा दे।।

Singer – Tara Devi


Previous articleक्या क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर ले भजन लिरिक्स
Next articleकर दे सभी पे उपकार बाबा दुखिया खड़े जो तेरे द्वार है लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here