हार कर दर पे जो आता है सांवरा उनको अपनाता है लिरिक्स

हार कर दर पे जो आता है,
सांवरा उनको अपनाता है,
थोड़े आंसू और मन में भाव लिए,
श्याम चरणों में जो आता है,
हार कर दर पे जों आता है,
सांवरा उनको अपनाता है।।



श्याम देता सहारा,

वो ही तो दे आसरा,
बीच मझधार जो कश्ती,
किनारा भी दे सांवरा,
हर दम हारे का देता साथ है,
ऐसा श्याम सरकार है,
जिनकी साँसों में नित प्रेम है,
सांवरा उनको अपनाता है,
हार कर दर पे जों आता है,
सांवरा उनको अपनाता है।।



ग़म के बदल जब छाये,

लीले चढ़ वो आता है,
अपने भक्तों के जीवन के,
दुखड़े मिटा जाता है,
आज के आंसू कल मोती बने,
अंश को हर पल विश्वास है,
जिनकी आँखों में नित प्रेम है,
सांवरा उनको अपनाता है,
हार कर दर पे जों आता है,
सांवरा उनको अपनाता है।।



घड़ी खुशियों की जब आये,

संग संग झूमता गाता है,
‘संतोष’ के हर एक पल पल का,
साथी वो बन जाता है,
जीवन बगिया महकता है,
मन में वो बस जाता है,
जो इन्हे मानता मीत है,
सांवरा उनको अपनाता है,
हार कर दर पे जों आता है,
सांवरा उनको अपनाता है।।



हार कर दर पे जो आता है,

सांवरा उनको अपनाता है,
थोड़े आंसू और मन में भाव लिए,
श्याम चरणों में जो आता है,
हार कर दर पे जों आता है,
सांवरा उनको अपनाता है।।

Singer – Santosh Mahant


Previous articleनाकोड़ा के मंदिर में भक्त जो भी आता है भजन लिरिक्स
Next articleक्या करे इन हाथों का इतने इतने हाथ भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here