गोकुल का कृष्ण कन्हैया सारे जग से निराला है भजन लिरिक्स

गोकुल का कृष्ण कन्हैया,
सारे जग से निराला है,
सांवली सुरतीया है,
और मोर मुकुट वाला है,
गोकुल का कृष्ण कन्हैंया,
सारे जग से निराला है।।

तर्ज – तुम तो ठहरे परदेसी।



भोले भाले मुखडे की,

बात ही निराली है,
हाथो में बंसी है,
और वेजँति माला है,
गोकुल का कृष्ण कन्हैंया,
सारे जग से निराला है।।



काली देह में कूद पड़े,

नाग को नचैय्या है,
कहते है उस दिन से,
सांवरे को काला है,
गोकुल का कृष्ण कन्हैंया,
सारे जग से निराला है।।



इन्द्र का घमंड तोड़ा,

गोवर्धन उठा करके,
तुमने इक उँगली पे,
पर्वत को सम्भाला है,
गोकुल का कृष्ण कन्हैंया,
सारे जग से निराला है।।



मीरा के मनमोहन,

राधा के बनवारी,
नाचे तेरी बंसी पे,
सारी बृज बाला है,
गोकुल का कृष्ण कन्हैंया,
सारे जग से निराला है।।



गोकुल का कृष्ण कन्हैया,

सारे जग से निराला है,
सांवली सुरतीया है,
और मोर मुकुट वाला है,
गोकुल का कृष्ण कन्हैंया,
सारे जग से निराला है।।

गायक – कुमार संजय।


Previous articleसबसे पहले तुम्हे मनाऊँ गौरी सूत महाराज भजन लिरिक्स
Next articleहै धन्य तेरी माया जग में ओ दुनिया के रखवाले भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here