गजानंद तुम्हे पहले मनाएं कारज सारे बनाना जी

गजानंद तुम्हे पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी,
आओ विराजो बिच सभा में,
रिद्धि सिद्धि संग लाना जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।bd।

तर्ज – गजानंद महाराज पधारो।



चांदी की चौकी पे बैठा के,

माथे तिलक लगाएंगे,
फूलों का तुमको हार पहना के,
लड्डुवन भोग लगाएंगे,
विघ्न विनाशक गौरी नंदन,
मेरी विपदा मिटाओ जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।bd।



बल बुद्धि के दाता हो तुम,

तीनों लोक अधिकार तेरा,
प्रथम हो पूजा तेरी देवा,
आके बढ़ा दो मान मेरा,
हाथ जोड़ के सब ही पुकारे,
लाज हमारी रखना जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।bd।



प्रेम भाव से करूँ मैं वंदना,

नैनो में बस जाओ तुम,
‘अर्चू’ तेरी करेगी सेवा,
घर में एक बार आओ तुम,
शाम सवेरे फेरूंगी माला,
मन में ज्योत जलाओ जी,
Bhajan Diary Lyrics,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।bd।



गजानंद तुम्हे पहले मनाएं,

कारज सारे बनाना जी,
आओ विराजो बिच सभा में,
रिद्धि सिद्धि संग लाना जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।bd।

Singer – Upasana Mehta


Previous articleविनती सुनलो मेरे गणराज आज भक्ति क़ा फल दीजिये
Next articleॐ जय जोतराम हरे बाबा जोतराम आरती लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here