दो दिन की जिंदगानी रे प्राणी काहे करे तू गुमान रे लिरिक्स

दो दिन की जिंदगानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे,
करे तू गुमान रे अरे इंसान रे,
जीवन बहता पानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे।।

देखे – थोड़ी सी जिन्दगानी खातिर।



धन और दौलत बड़ा ही कमाया,

इस माया ने हरि को भुलाया,
माया तो आनी है जानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे,
जीवन बहता पानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे।।



काया पे काहे मान करे है,

इस पे तू काहे अभिमान करे है,
रहता ना रूप जवानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे,
जीवन बहता पानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे।।



मोह माया से प्रीत हटा ले,

हरि नाम से प्रीत लगा ले,
छोड़ दे यह मनमानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे,
जीवन बहता पानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे।।



दो दिन की जिंदगानी रे प्राणी काहे,

करे तू गुमान रे,
करे तू गुमान रे अरे इंसान रे,
जीवन बहता पानी रे प्राणी काहे,
करे तू गुमान रे।।

Singer – Pramod Kumar


Previous articleराधे कृष्ण जप ले रे मन झूठा है यह जग सारा लिरिक्स
Next articleजंभेश्वर बीरा रोटु में आवजो जी बाई उमा जोवे बाटडली थारी
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here