दीवाना मैं तो मोहन का जग समझे मैं बौराना

दीवाना मैं तो मोहन का,
जग समझे मैं बौराना,
दीवाना मै तो मोहन का।।



वो राधा रानी वाले हैं,

आंखों में काजल डाले हैं,
आंखों की चितवन है ऐसे,
जैसे छलके पैमाना,
दीवाना मै तो मोहन का।।



वो मोर मुकुटिया वाले हैं,

कानो मे कुंडल डालें हैं,
चेहरे की छटा देखी जबसे,
मैं हो गया मस्ताना,
दीवाना मै तो मोहन का।।



वो गीता गाने वाले है,

ऊंगली पर चक्र सम्हाले है,
मुरली की ताने सुन सुन कर,
हूँ खुद से अंजाना,
दीवाना मै तो मोहन का।।



मीरा का गिरधर गोपाला,

जो बिष को अमृत कर डाला,
गीता का ज्ञान सुनाया था,
जब अर्जुन अकुलाना,
दीवाना मै तो मोहन का।।



वो रास रचाने वाले हैं,

नख में गिरिराज सम्हाले,
‘राजेन्द्र’ कहे है राधावर,
कुछ दे दो नज़राना,
दीवाना मै तो मोहन का।।



दीवाना मैं तो मोहन का,

जग समझे मैं बौराना,
दीवाना मै तो मोहन का।।

गायक / गीतकार – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
8839262340


Previous articleविघ्न हरो गवरी के नन्दा रखो लाज गणराज पति लिरिक्स
Next articleफागणियो मेलो आ गयो जी श्याम भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here