डमरू वाला दयालु बड़ा इनकी कृपा से सब कुछ मिला

डमरू वाला दयालु बड़ा,
इनकी कृपा से सब कुछ मिला,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
भैरु दादा तेरा शुक्रिया।।

तर्ज – बंसी वाले तेरा शुक्रिया।



मैंने भक्ति से तुझको रिझाया,

जो भी चाहा था वो मैने पाया,
मेरा खुशियों से घर भर दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
डमरू वाला दयालु बडा,
इनकी कृपा से सब कुछ मिला।।



मेरी किस्मत को तूने संवारा,

हर मुसीबत से तूने उबारा,
हाथ सर पे मेरे रख दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
डमरू वाला दयालु बडा,
इनकी कृपा से सब कुछ मिला।।



दीन दुखियों का तू है सहारा,

सबकी नैया को तूने है तारा,
शरण आए जो उद्धार कर दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
डमरू वाला दयालु बडा,
इनकी कृपा से सब कुछ मिला।।



डमरू वाला दयालु बड़ा,

इनकी कृपा से सब कुछ मिला,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
भैरु दादा तेरा शुक्रिया।।

गायक – दीपक राव रीना पंडित।
9660305741


Previous articleऐ बाबोसा मैं तेरी करूँ भक्ति भजन लिरिक्स
Next articleओ हारे के सहारे दुखिया रो रो पुकारे
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here