चरणो में मन लगाके दीपक तेरा सजाके भजन लिरिक्स

चरणो में मन लगाके,
दीपक तेरा सजाके,
पूजा करूँगा तेरी,
वदँन करूँ माँ तेरी।।

तर्ज – दिल मे तुझे बिठाके।



हे मँदाकिनी मइया तेरी,

महिमा अपरम्पार,
महिमा का तेरी,
माता मेरी पाया न कोई पार,
जाऊँ मै वारि तुझपे,
करदे दया तू मुझपे,
पूजा करूँगा तेरी,
वदँन करूँ माँ तेरी।।



तू है दया की मूरत मइया,

तुझसा दूजा नाय,
तूझ बिन प्राणी माता रानी,
ठौर न जग मे पाय,
चरणो से तू लगाले,
मुझको शरण बुलाले,
पूजा करूँगा तेरी,
वदँन करूँ माँ तेरी।।



तुझ बिन कोई भव से तरे न,

लाख करे चतुराई,
तू जो चाहे तो तर जाए,
नइया हे महामाई,
अपनी दया दिखादे,
भव पार तू करादे,
पूजा करूँगा तेरी,
वदँन करूँ माँ तेरी।।



चरणो में मन लगाके,

दीपक तेरा सजाके,
पूजा करूँगा तेरी,
वदँन करूँ माँ तेरी।।

– भजन लेखक एवं प्रेषक –
श्री शिवनारायण वर्मा,
मोबा.न.8818932923

वीडियो उपलब्ध नहीं।


 

Previous articleआरती हो रही रे बालाजी तेरी ध्वजा लाल लहराए लिरिक्स
Next articleसाँवरिया री महिमा ऐसी अगम अपार भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here