चली मेरी मात भवानी रे माई सुनी लगे नगरीया भजन लिरिक्स

चली मेरी मात भवानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।

तर्ज – बता मेरे यार सुदामा रे।
(माता का विदाई भजन)



नौ दिन आई करन मेहमानी,

घर घर जगदम्बा महारानी,
नैनन बरसे पानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।



बात कहूं क्या अपने दिल की,

आज रुके ना रोके हिलकी,
ये गलियां लगे वीरानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।



अपने रथ से उतर तुम आओ,

मैया कुछ दिन और रुक जाओ,
मगर मेरी बात ना मानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।



अखियां भगतन की भर आई,

माई तोरी कैसे करूँ विदाई,
कहे ‘बेनाम’ कहानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।



चली मेरी मात भवानी रे,

माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।

स्वर – कुमारी सेतु भोजक।


Previous articleशरण तेरी आऊँ माँ हाँ बलि बलि जाऊँ माँ भजन लिरिक्स
Next articleअपने भक्त की आँख में आंसू देख ना पाते है भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here